फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृत महिला की शिनाख्त बनी पुलिस की चुनौती

विज्ञापन
विज्ञापन
करहल (मैैनपुरी)। करहल थाना क्षेत्र के गांव नगला अलाई में मिले महिला के सिर कटे शव की मंगलवार को भी शिनाख्त नहीं हो सकी। सिर नहीं होने से पहचान करवाने में पुलिस को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

थाना करहल क्षेत्र के गांव अलाई स्थित एक कुएं में सोमवार को एक महिला का सिर कटा शव मिला था। किसी ने हत्या के बाद शव को साड़ी में बांधकर कुएं में फेंक दिया था। पुलिस ने आसपास के जनपद की पुलिस से संपर्क साधने के साथ ही पुलिस पहचान को लेकर प्रयास में जुटी है।
सुरागकशी को लेकर गांव में भी मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर दिया गया है। किसी भी तरह की महत्वपूर्ण सूचना को तत्काल देने के निर्देश चौकीदार को दिए हैं। पुलिस के सामने जहां मृतका के सिर की बरामदगी बेहद अहम है। प्रभारी निरीक्षक शिवकुमार चौहान ने बताया कि शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। शव का 72 घंटे बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें