फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: होली पर बस में लगी सीढ़ी से लटकी मिली लाश...परिजनों ने कर दिया अंतिम संस्कार, अब हुआ ऐसा खुलासा; केस दर्ज

Thu, 20 Mar 2025 12:31 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

बस की सीढ़ी से लटककर युवक ने जान दे दी। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। अब परिजनों के हाथ युवक का सुसाइड नोट लगा। जिसमें अपनी माैत के लिए एक युवक को जिम्मेदार ठहराया गया है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
Crime Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईएसबीटी पर होली के दिन बस के पीछे लगी सीढ़ी से फंदा लगाकर जूता कारीगर ने आत्महत्या कर ली। पुलिस को मृतक की जेब से सुसाइड नोट मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को सूचना दी थी। परिजन ने शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया था। 
विज्ञापन


मंगलवार को मृतक के भाई को सुसाइड नोट के बारे में जानकारी हुई। इस पर उन्होंने तहरीर दी। इस पर थाना हरीपर्वत में दिल्ली के युवक के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।

कौशलपुर, न्यू आगरा निवासी राजीव उर्फ चउआ (35) दिल्ली में रहकर जूता फैक्ट्री में काम करता था। राजीव के भाई पवन ने बताया कि 14 मार्च को पुलिस ने फोन कर परिजनों को आईएसबीटी पर बुलाया। बस की सीढ़ी पर लटके मिले एक शव को दिखाया। शव राजीव का था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम कराने के बाद उन्हें सौंप दिया।
विज्ञापन


उन्होंने भाई का अंतिम संस्कार कर दिया। मंगलवार को पुलिस ने उन्हें बताया कि राजीव की जेब से सुसाइड नोट मिला था। जिसमें राजीव ने लिखा था कि उसकी मौत का जिम्मेदार नई दिल्ली स्थित आनंद पर्वत गली नंबर तीन निवासी भारत है। 

सुसाइड नोट में आरोपी मोबाइल नंबर के साथ लिखा कि उसके रुपये और मोबाइल छीन लिया था। एसीपी हरीपर्वत आदित्य कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें