मैनपुरी। थाना औंछा क्षेत्र में रविवार रात एक युवक का शव घिरोर-कुरावली मार्ग पर सड़क किनारे पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मृतक के परिजनों को जानकारी दे दी।
थाना औंछा के गांव ईसई महलोई निवासी संतोष कुमार (35 ) रविवार शाम घर से बाजार गया था। देर रात तक घर नहीं पहुंचा तो परिवार के लोगों ने तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। रात 10 बजे के लगभग थाना औंछा पुलिस को राहगीरों ने सूचना दी कि एक युवक का शव घिरोर-कुरावली मार्ग पर सड़क किनारे पड़ा है।
पुलिस ने उसकी जेब से मिले दस्तावेज से शिनाख्त संतोष कुमार के रूप में की। पहचान होने के बाद पुलिस ने परिवार वालों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। आशंका जताई जा रही है किसी वाहन की टक्कर लगने से संतोष की मौत हुई है। पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। थाना प्रभारी ऋषि कुुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।