फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: संदिग्ध हालात में टमाटर के खेत में मिला युवक का शव

Sun, 22 Dec 2024 11:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सहावर। थाना क्षेत्र के नौपती गांव में शनिवार की देर रात एक युवक का शव संदिग्ध हालात में टमाटर के खेत में पड़ा मिला। खेत युवक का ही था, युवक का शव मिलने पर परिवार के सदस्यों ने उसकी हत्या किए जाने की आशंका जताई। साथ ही मृत युवक के दोस्त को नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर दी है। मौत का कारण जानने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

नाैपती गांव निवासी सतेंद्र पुत्र रामस्वरूप (18) शनिवार की शाम तीन बजे के करीब गांव के निवासी दोस्त मनीष पुत्र चंपालाल के साथ घर से निकला था। लेकिन देर शाम तक घर वापस नहीं लौटा, इस पर परिजन को चिंता हुई। परिवार के सदस्यों ने युवक की तलाश शुरू की, लेकिन उसका कही पता नहीं चला। देर रात ग्रामीणों ने युवक सत्येंद्र के शव को टमाटर के खेत में पड़ा देखा और इस घटना की सूचना युवक के परिजन को दी।
परिजन मौके पर पहुंचे। इसबीच सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। थाना प्रभारी प्रवेश राणा ने पुलिस बल के साथ पहुंचकर घटना का निरीक्षण किए, इसके अलावा मौके पर फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किया। मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए युवक के दोस्त मनीष के खिलाफ तहरीर दी है। सीओ सहावर शाहिदा नसरीन ने बताया कि परिजन की तहरीर मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें