फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: तेरह मोरी राजकीय उद्यान में पेड़ पर फंदे से लटकता मिला युवक का शव, पुलिस कर रही जांच

Tue, 03 Oct 2023 12:37 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा के तेरह मोरी राजकीय उद्यान में पेड़ पर फंदे से युवक का शव लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौजूद लोगों से बात करके जानकारी ली है। मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
man demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में सोमवार को राजकीय उद्यान के एक पेड़ पर युवक का शव लटका मिला। लोगों ने देखा तो सहम गए। उन्होंने सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके साक्ष्य जुटाए। मौजूद लोगों से बात करके जानकारी जुटाई।

विज्ञापन


मामला फतेहपुर सीकरी थाना क्षेत्र का है। यहां जयपुर हाईवे पर तेरह मोरी राजकीय उद्यान स्थित है। सोमवार को गांधी जयंती का अवकाश होने के चलते यहां अधिक भीड़ नहीं थी। कुछ लोग ही उद्यान में थे। इसी समय किसी की नजर सड़क से कुछ दूर झाड़ियां में पड़ी। यहां एक पेड़ की डाली पर फंदे से एक युवक लटक रहा था। 

यह भी पढ़ेंः- Agra: सैलानियों में ताजमहल की दीवानगी, तीन दिन में सवा लाख से ज्यादा ने निहारा; किला व सीकरी भी रहे गुलजार
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने पास जाकर देखा तो वह डर गए। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस तो दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने इसे नीचे उतरवाया। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक विपिन कुमार ने बताया कि शव कई दिन पुराना लग रहा है। गले में रस्सी का फंदा पड़ा हुआ था। शव की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें