फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: घर से लापता युवक का मिला शव, सिर में लगी गोली; पास ही पड़ा मिला तमंचा

Tue, 16 Jan 2024 09:45 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

ग्रामीणों ने युवक के शव को पड़ा देखा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। उसके सिर में गोली लगी हुई थी और पास में ही एक तमंचा पड़ा हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्मार्टम के लिए भेज  दिया है।
 
विज्ञापन
Mainpuri News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के थाना कुर्रा क्षेत्र में मंगलवार की सुबह एक युवक का शव जरावन मार्ग के पास पड़ा मिला। युवक के सिर में गोली लगी थी। वहीं पास में तमंचा पड़ा था। परिजन ने बताया सोमवार को घर से निकला था। इसके बाद घर नहीं लौटा था। पुलिस हत्या व खुदकुशी को लेकर जांच कर रही है। शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन


कुर्रा थाना क्षेत्र के गांव कोंदला निवासी शीबू यादव (22) सोमवार की शाम बाइक लेकर घर से निकल गया था। शाम करीब 6 बजे पिता ने फोन किया तो कहा कि थोड़ी देर में घर आ रहा है। लेकिन इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा। मंगलवार की सुबह शीबू का शव घर से करीब चार किलो मीटर दूर जरावन मार्ग पर सड़क किनारे झाड़ियों में पड़ा मिला। उसकी बाइक पास खड़ी थी। वहीं तमंचा भी पड़ा हुआ था। 

उसके सिर में गोली लगी थी। सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष दिनेश कुमार पुलिसबल  के साथ मौके पर पहुंच गए। युवक की हत्या की गई है या खुदकुशी की है। इसको लेकर पुलिस जांच कर रही है। युवक का शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें