फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: युवक का शव घर के बाहर मिला, सिर पर चोट के निशान

Sun, 14 Jul 2024 11:02 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
सनोज। फाइल फोटो
विज्ञापन
मैनपुरी। गांव दन्नाहार निवासी एक युवक का शव रविवार की सुबह घर के बाहर पड़ा मिला। जानकारी मिलने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतक के सिर पर चोट का निशान नजर आ रहा था। पत्नी ने हत्या की आशंका व्यक्त की। हालांकि किसी परिजन की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई। पुलिस ने मौत का कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

थाना दन्नाहार क्षेत्र निवासी सनोज यादव (40) शराब पीने का आदी था। शनिवार की रात को वह शराब के नशे में धुत था। देर रात को घर के बाहर ही दरवाजे पर लेट गया था। रविवार की सुबह करीब पांच बजे सनोज की पत्नी संगीता ने दरवाजा खोला तो सामने का नजारा देख चीख निकल गई। चबूतरे के नीचे सनोज अचेत अवस्था में पड़ा हुआ था। चीख पुकार सुनकर ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्र हो गए। सनोज के सिर से खून बह रहा था। चोट का निशान भी नजर आ रहा था। सनोज की संदिग्ध मौत को लेकर पत्नी ने परिवार के ही एक व्यक्ति पर हत्या की आशंका व्यक्त की। लेकिन कोई भी लिखित तहरीर पर पुलिस को नहीं दी गई। गांव निवासी अभिषेक ने बताया कि सनोज अत्यधिक शराब का सेवन करने के कारण नशे में गिर गया। जिस कारण उसके सिर में चोट लगी है। मौत का कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की। थानाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह सनोज के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें