फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: पूर्व प्रधान के लापता पुत्र का शव यमुना किनारे पड़ा मिला, धड़ से एक हाथ था गायब

Sat, 18 Sep 2021 09:59 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा

सार

बुधवार से लापता युवक की चप्पल और बोलेरो गाड़ी थाना डौकी क्षेत्र स्थित यमुना नदी के पुल रहनकलां पास मिली थी। तभी से परिजन उसकी तलाश में जुटे थे। शनिवार को फतेहाबाद क्षेत्र में युवक का शव क्षति-विक्षत हालत में मिला। 
विज्ञापन
मृतक मनीष का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा जिले में पूर्व प्रधान के लापता पुत्र का शव शनिवार को फतेहाबाद क्षेत्र के गांव तड़ावली के समीप यमुना किनारे मिला। सूचना पर पहुंचे परिजन शव लेकर घर चले आए। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिवार के लोग कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। युवक की मौत की वजह जानने के लिए पुलिस जांच में जुटी है। 

विज्ञापन


पिनाहट क्षेत्र के गांव विप्रावली की पूर्व प्रधान का गुड्डी देवी 23 वर्षीय पुत्र मनीष बुधवार को लापता हो गया था। पुलिस के मुताबिक घरवालों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। जिसमें बताया गया था कि मनीष बुधवार शाम करीब पांच बजे घर से पिनाहट बाजार दवा लेने गया था। तभी से लापता हो गया था। घरवाले उसकी खोजबीन में जुटे थे। 

गुरुवार को मिली थी युवक की बोलेरी गाड़ी 
गुरुवार को मनीष की चप्पल और बोलेरो गाड़ी थाना डौकी क्षेत्र स्थित यमुना नदी के पुल रहनकलां पास मिली थी। तभी से परिवार के लोग यमुना नदी में तलाश में लगे थे। शनिवार को रहनकला पुल से करीब 20 किलोमीटर दूर मनीष का शव फतेहाबाद क्षेत्र के गांव तड़ावली के समीप यमुना किनारे मिला। उसके धड़ में एक हाथ नहीं था। 
विज्ञापन


परिजन शव उठाकर घर ले आए। सूचना पर पहुंची पिनाहट पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसओ ने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर, मनीष की मौत के बाद उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। ग्रामीणों ने युवक की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें