फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: युवक की हत्या कर रेलवे लाइन पर फेंकी लाश, मोबाइल गायब; पुलिस सर्विलांस व सीसीटीवी की मदद से कर रही जांच

Tue, 17 Oct 2023 11:32 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में युवक की हत्या कर रेलवे लाइन पर लाश पेंकी गई। उसका मोबाइल गायब है। पुलिस सर्विलांस व सीसीटीवी की मदद से जांच कर रही है। 
विज्ञापन
Agra News: सलमान की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में सोमवार की शाम युवक का शव रेलवे लाइन पर पड़ा मिला। खबर पाकर परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। उन्होंने हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगाया। पुलिस ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया है। घटना शाहगंज थाना क्षेत्र के आजमपाड़ा की है।

विज्ञापन


सौदागर वाली गली, शाहगंज निवासी सलमान (23) जूता कारीगर था। परिजन ने पुलिस को बताया कि वह रविवार शाम को घर से निकला था। घर वापस नहीं आने पर सलमान की तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। सोमवार शाम को चार बजे आजमपाड़ा के सामने रेलवे लाइन पर उसका क्षत-विक्षत शव पड़ा मिला।

यह भी पढ़ेंः- UP: छात्रा को अगवा किया...दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, घर में घुसकर की गंदी हरकतें; विरोध पर गर्म चिमटे से जलाया
विज्ञापन


इसकी जानकारी मिलने पर परिजन रोते बिलखते पहुंच गए। उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया। पुलिस ने लोगों को शांत कर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। सलमान का मोबाइल नहीं मिला है। मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: 'प्यार में लूट ली आबरू', पहले खाया विषाक्त...फिर ट्रेन के आगे लगाई छलांग, आपबीती बताते हुए फफक पड़ी महिला

आशंका है कि मोबाइल के लिए हत्या कर शव को रेलवे लाइन पर फेंक दिया गया। पुलिस पड़ताल में लगी है। थाना प्रभारी आलोक सिंह ने बताया कि सर्विलांस की मदद ली जा रही है। इलाके के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी देखे जा रहे हैं। मृतक के परिचितों और दोस्तों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें