फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: टोल प्लाजा के पास पड़ा मिला युवक का शव

Wed, 14 Aug 2024 11:02 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
बेवर। नवीगंज टोल प्लाजा के पास मंगलवार की रात एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास के लोगों से पहचान को लेकर प्रयास किए। पूछताछ में मृतक के बारे में जानकारी हासिल नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस ने शव को जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस शिनाख्त को लेकर प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन

थाना पुलिस को टोल प्लाजा के पास एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिली। सूचना मिलने के बाद प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष के आसपास रही होगी। प्रभारी निरीक्षक ने आसपास के लोगों से पूछताछ की लेकिन कोई खास जानकारी हासिल नहीं हो सकी। कुछ लोगों ने बताया कि युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त था और कुछ दिनों से टोल प्लाजा के आसपास घूम रहा था। वह कौन और कहां का रहने वाला है। इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। शव की पहचान न होने के बाद पुलिस ने युवक के शव को मोर्चरी में रखवाया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि 72 घंटा तक पहचान को लेकर प्रयास किए जाएंगे। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें