फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: घर से हंसती खेलती निकली थी 19 वर्षीय बेटी, ऐसी हालत में मिली लाश, सहम गए परिजन

Fri, 10 Feb 2023 12:12 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

घरवालों को समझ ही नहीं आ रहा कि बेटी की हत्या किसने और क्यों की? फिलहाल पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
घटनास्थल का निरीक्षण करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना बमरौली कटारा के गांव छोटा इकथरा में लापता युवती का शव खेत में पड़ा हुआ मिला। उसकी गला दबाकर हत्या की गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस परिजन से पूछताछ कर रही है। हत्या के पीछे क्या कारण है? और किसका हाथ है? यह पता किया जा रहा है। प्रथम दृष्टया किसी नजदीकी द्वारा घटना करना प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन


डीसीपी पूर्वी जोन सोमेंद्र मीणा ने बताया कि रीना पुत्री रमेश चंद (19) छोटा इकथरा की रहने वाली थी। परिजन ने बताया है कि वह दोपहर में घर से निकली थी। इसके बाद लौट कर नहीं आई। उन्होंने पुलिस को सूचना दी थी। शुक्रवार सुबह उसका शव घर से 200 मीटर दूर खेत में पड़ा हुआ मिला। उसके गले पर निशान था। परिजन से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें