आगरा के थाना बमरौली कटारा के गांव छोटा इकथरा में लापता युवती का शव खेत में पड़ा हुआ मिला। उसकी गला दबाकर हत्या की गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस परिजन से पूछताछ कर रही है। हत्या के पीछे क्या कारण है? और किसका हाथ है? यह पता किया जा रहा है। प्रथम दृष्टया किसी नजदीकी द्वारा घटना करना प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन
डीसीपी पूर्वी जोन सोमेंद्र मीणा ने बताया कि रीना पुत्री रमेश चंद (19) छोटा इकथरा की रहने वाली थी। परिजन ने बताया है कि वह दोपहर में घर से निकली थी। इसके बाद लौट कर नहीं आई। उन्होंने पुलिस को सूचना दी थी। शुक्रवार सुबह उसका शव घर से 200 मीटर दूर खेत में पड़ा हुआ मिला। उसके गले पर निशान था। परिजन से पूछताछ की जा रही है।