इसके बाद मृतका का भाई शव को लेकर घर आ गया। सूचना पर थाना उत्तर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने युवती के कमरे की तलाशी ली। मृतका के भाई से पूछताछ की लेकिन पुलिस को युवती की मौत के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थानाध्यक्ष उत्तर संजीव कुमार दुबे ने बताया कि युवती का शव घर के अंदर निर्वस्त्र पड़ा होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल जांच की जा रही है। घर का दरवाजा अंदर से बंद था।