फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: लापता युवक का फंदे से लटका मिला शव

Wed, 02 Aug 2023 11:00 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सोरोंजी (कासगंज)। क्षेत्र के होडलपुर में बुधवार की सुबह दो दिन से लापता चल रहे रामगोपाल (18) का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरावाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजन युवक की हत्या कर शव को पेड़ पर लटकाने का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन

होडलपुर निवासी रामगोपाल (18) दो दिन पूर्व लापता हो गया था। परिजन ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन पता नहीं लगा। बुधवार की सुबह उसका शव गांव के समीप एक पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका मिला। जिसकी जानकारी होने पर परिजन और ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। घटना सूचना लोगों ने पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई। एएसपी जितेंद्र दुबे, सीओ अजीत चौहान और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। फोरेसिंक टीम ने घटना स्थल से नमूने संग्रहित किए। कोतवाली प्रभारी डीके त्यागी ने बताया कि उसके शव का पंचनामा करने की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मृतक युवक के भाई ओमपाल ने बताया कि रामगोपाल दो दिन से लापता था। उसकी हत्या कर शव को पेड़ से रस्सी का फंदा बनाकर लटकाया गया है।


दो वर्ष पूर्व बड़े भाई की मिट्टी की ढाय में दबकर हुई थी मौत
मृतक राम गोपाल पांच भाई थे। मृतक राम गोपाल भाइयों में सबसे छोटा था। उसके बड़े भाई महावीर की दो वर्ष पूर्व मिट्टी की ढाय में दबकर मौत हो गई थी। वह होडलपुर के बरकुला मार्ग पर एक प्लॉट की नींव खोद रहा था। तभी मिट्टी की ढाय गिरने से वह उसमें दब गया और उसकी मौत हो गई
विज्ञापन



प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या प्रतीत हो रहा है। परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। सही स्थिति जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। - जितेंद्र दुबे, एएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें