फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: झगड़े के बाद पत्नी गए मायके तो युवक ने खुद को किया कमरे में बंद, दो दिन बाद ऐसे हाल में मिली लाश

Tue, 02 Jan 2024 02:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

युवक सहकारी बैंक में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी था। उसका शव कमरे में मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : SOCIAL MEDIA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के थाना क्षेत्र के मोहल्ला गढ़ी में किराए पर रह रहे एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का शव सोमवार की शाम कमरे में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को निकाला।पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के मोहल्ला गढ़ी स्थित एक मकान में किराए पर रह रहा राहुल कुमार (45) सहकारी बैंक में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी था। वह शराब पीने का भी आदी हो चला था। कुछ दिन पहले ही पत्नी भी झगड़ा कर मायके चली गई थी। दो दिन से राहुल भी कमरा बंद था। सोमवार की शाम स्थानीय लोगों ने संदेह होने पर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


पुलिस ने कमरे का दरबजा तोड़ कर देखा तो अंदर राहुल का शव पड़ा हुआ था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजन को सूचना दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें