मैनपुरी के थाना क्षेत्र के मोहल्ला गढ़ी में किराए पर रह रहे एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का शव सोमवार की शाम कमरे में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को निकाला।पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थाना क्षेत्र के मोहल्ला गढ़ी स्थित एक मकान में किराए पर रह रहा राहुल कुमार (45) सहकारी बैंक में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी था। वह शराब पीने का भी आदी हो चला था। कुछ दिन पहले ही पत्नी भी झगड़ा कर मायके चली गई थी। दो दिन से राहुल भी कमरा बंद था। सोमवार की शाम स्थानीय लोगों ने संदेह होने पर पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने कमरे का दरबजा तोड़ कर देखा तो अंदर राहुल का शव पड़ा हुआ था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजन को सूचना दी है।