फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना जलेसर क्षेत्र के गांव गुदाऊ और नगला छोकर के बीच स्थित खेत में एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला है। जिसकी बेहरमी से चेहरा कुचलकर हत्या करने की आशंका जताई जा रही है। खेत में शव पड़ा होने की खबर सुनकर काफी संख्या में भीड़ जुट गई और पुलिस को खबर दी गई। पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह करीब आठ बजे गांव गुदाऊ और नगला छोकर के ग्रामीण शौच आदि के लिए खेत व जंगल की ओर गए तो एक खेत में खड़ी बरसीम की फसल में 40 वर्षीय व्यक्ति का शव पड़ा देखा।
उसका चेहरा कुचला हुआ था और सिर में भी चोट थी। सिर में चोट के निशान और चेहरा कुचला देखकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। ग्रामीणों ने इलाका पुलिस को इसकी सूचना दी। खबर मिलते ही प्रभारी निरीक्षक केपी सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और शव को कब्जे में ले लिया। पंचनामा करने की कार्रवाई के बाद जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

व्यक्ति की कहीं दूसरी जगह हत्या करने के बाद शव को खेत में डाला गया है। शव की अब तक पहचान नहीं हो सकी है, पोस्टमार्टम कराकर शिनाख्त कराने के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। चेहरा देखकर हत्या करने की आशंका प्रतीत हो रही है, शिनाख्त के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा। पुलिस टीमों को जांच में लगाया गया है।
विज्ञापन

सुनील कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें