फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: यमुना एक्सप्रेस-वे के अंडरपास के नीचे मिला युवक का शव, बह रहा था खून; हालत देख कांप गए लोग

Fri, 02 Feb 2024 10:48 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

युवक के शरीर से खून बह रहा था। लोगों ने जब ये दृश्य देखा तो कांप गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
 
विज्ञापन
थाना मांट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के थाना मांट क्षेत्र के अंतर्गत यमुना एक्सप्रेस वे के जाबरा अंडरपास के नीचे जाबरा मांट मार्ग पर एक अज्ञात युवक का शव मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह तड़के थाना मांट क्षेत्र के अंतर्गत यमुना एक्सप्रेस वे के जाबरा अंडरपास के नीचे लहूलुहान हालत में एक युवक का शव मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव के शिनाख्त के प्रयास किये लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

मांट थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया सुबह करीब पांच बजे सूचना मिली थी। सड़क पर एक शव पड़ा हुआ। मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हादसे में युवक की मौत होने की आशंका जता रहे है। शव के शिनाख्त के लिए प्रयास में पुलिस जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें