फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: नदी किनारे पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, नहीं हो सकी शिनाख्त; पुलिस जांच में जुटी

Fri, 01 Mar 2024 12:01 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

ग्रामीणों ने सुबह-सुबह ईशन नदी के किनारे पर पेड़ पर युवक  का शव लटकते हुए देखा। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। काफी प्रयास के बाद भी मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
 
विज्ञापन
नहर - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के कस्बा कुसमरा के रामनगर क्षेत्र में ईशन नदी के पास बृहस्पतिवार की सुबह एक युवक का शव पेड़ पर लटका मिला। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। आसपास के लोगों से शव की पहचान के प्रयास किए, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। पुलिस ने पहचान न होने के बाद शव जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस मृतक की शिनाख्त के प्रयास कर रही है। 
विज्ञापन


थाना किशनी क्षेत्र में बृहस्पतिवार की सुबह गांव सैदपुर के कुछ ग्रामीण गांव से करीब 500 मीटर दूर ईशन नदी के पास से होकर गुजर रहे थे। तभी शीशम के एक पेड़ पर एक युवक का शव लटका देखा। इसके बाद ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस को फोन कर सूचना दी। सूचना मिलने के कुछ देर बाद ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पेड़ पर फंदे से लटके मिले युवक की उम्र करीब 35 वर्ष के आसपास थी। पुलिस ने शव को उतरवाने के बाद आसपास के लोगों से पूछताछ कर जानकारी ली। लेकिन कोई भी युवक की शिनाख्त नहीं कर सका। 

पुलिस ने पहचान को लेकर मृतक की फोटो सोशल मीडिया पर भी वायरल किए। पहचान न होने के चलते शव को जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी में रखवाया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। 72 घंटे अंदर शिनाख्त नहीं होती तो पोस्टमार्टम कराने के बाद शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें