फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किठाह मार्ग पर झाडिय़ों में मिला एक युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कुसमरा। चौकी क्षेत्र में किठाह मार्ग पर ईशन नदी किनारे झाड़ियों में रविवार दोपहर एक युवक का शव पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव करीब एक सप्ताह पुराना लग रहा था। गले में चोट के निशान थे। शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन

रविवार दोपहर करीब 12 बजे खद्दरा गांव के कुछ लोग खेत से काम कर लौट रहे थे। तभी किठाह मार्ग पर दुर्गंध आने पर ग्रामीण ईशन नदी किनारे झाड़ियों के पास पहुंचे। वहां जाकर देखा तो करीब 30 वर्षीय युवक का एक सप्ताह पुराना शव पड़ा था। सूचना मिलने के बाद चौकी इंचार्ज अभिमन्यु मलिक ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। ग्रामीणों के सहयोग से शव को झाड़ियों से बाहर निकलवाया।
इसके बाद लोगों से पहचान के प्रयास किए, लेकिन कोई कुछ जानकारी नहीं दे सका। मृतक के गले पर चोट का निशान नजर आ रहा था। मृतक के शरीर पर पीली चैक की शर्ट, नीला जींस, लाल जूते व काली जैकेट थी। प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह का कहना है कि शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। शव मोर्चरी में रखवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें