सोमवार सुबह उसका शव चोर नगरिया में रेलवे लाइन के पास एक पाइप लाइन के नीचे पड़ा मिला। उसका चेहरा पहचान में नहीं आ रहा था। सूचना पर आए परिजनों ने कपड़ों की मदद से उसकी पहचान का दावा किया।
उधर, परिजनों ने बताया कि गिरीश के मोबाइल, पर्स और बाइक नहीं मिली है। उसे हत्या कर लाश छिपाने के लिए यहां फेंकी गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर थाना सदर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। विसरा प्रिजर्व किया गया है। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। उसकी मां मीरा देवी हैं, जबकि बड़ा भाई टिंकू।
पुलिस मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाल रही है। जांच में पता चला है कि गिरीश ने एक युवक को बुलाया था। उसके साथ चलने के लिए भी कहा था।
Fatehpur Sikri में जनसभा के दौरान लड़खड़ा गई Priyanka की जुबान, बाद में हंस कर सुधारी गलती, देखें वीडियो