फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुराः खून से लथपथ अधेड़ का शव मिलने से फैली सनसनी, परिवार ने लगाया हत्या का आरोप

Wed, 22 Apr 2020 04:58 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा

सार

पुलिस बोली, सांड़ आने से भैंसों में मची भगदड़ से हुई मौत
 
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा जनपद में वृंदावन के शेरगढ़ रोड पर बाबा मान सिंह स्कूल के पास अधेड़ का शव खून से लथपथ मिलने से सनसनी फैल गई। सिर से लेकर चेहरे और शरीर पर चोट के निशान थे। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन


पुलिस प्रथम दृष्टया सांड़ आने से भैंसों में भगदड़ मचने पर हाथों में फंसी जंजीर से पांच सौ मीटर तक घसीटने के कारण अधेड़ की मौत मान रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण साफ हो सकेगा। 

बुधवार की सुबह नौ बजे वृंदावन पुलिस को सूचना मिली कि बाबा मान सिंह स्कूल के पास अधेड़ का खून से लथपथ शव पड़ा है। क्षेत्राधिकारी सदर रमेश तिवारी, कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार दुबे समेत सभी अफसर पहुंच गए। आसपास तलाश की तो कुछ ऐसा खास नहीं मिला जो कि हत्या की तरफ इशारा कर रहा हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वृंदावन पुलिस ने ग्रामीणों से शिनाख्त कराई तो मृतक हरि सिंह (52) पुत्र सुम्मेरा निवासी जैंत था। परिवारीजन भी वहां पहुंच गए। मृतक के बेटे इंद्रजीत ने हत्या का आरोप लगाते हुए अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी।

जैंत चौकी प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि भैंस चराते हुए अधेड़ हादसे का शिकार हुआ है। भैंस की जंजीर अधेड़ के हाथ में थी। इसी वक्त आए सांड़ से भैंसों में भगदड़ मच गई। इसके कारण अधेड़ पांच सौ मीटर दूर तक घसीटता गया। इसी के चलते अधेड़ की मौत हुई। फिर भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण साफ हो सकेगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें