फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी की लोअर गंग नहर में मिला महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
दन्नाहार। लोअर गंग नहर कानपुर ब्रांच में रविवार की सुबह पुलिस को एक महिला का शव मिला। महिला के शरीर पर कोई भी कपड़ा नहीं था। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाने के बाद पहचान के प्रयास किए। पहचान न होने के बाद शव मोर्चरी में रखवाया है। थाना पुलिस को रविवार की सुबह करीब 11 बजे ग्रामीणों ने सूचना दी कि लोअर गंग नहर कानपुर ब्रांच में एक महिला का निर्वस्त्र शव पड़ा हुआ है।
विज्ञापन

इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक ओमहरि बाजपेई पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। काफी देर मशक्कत के बाद पुलिस ने महिला के शव को बाहर निकाला। महिला के शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था। उन्होंने बताया कि शव करीब सात से आठ दिन पहले का बताया जा रहा है। मृतका की उम्र करीब 28-30 वर्ष के आसपास रही होगी। शव बुरी तरह से क्षत-विक्षत होने के चलते कोई भी पहचान नहीं कर सका। इसके बाद शव मोर्चरी में रखवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें