मैनपुरी। शहर के भांवत चौराहा पर बृहस्पतिवार की सुबह एक वृद्ध का शव नाला में पड़ा मिला। वह गोर्वधन नगर में रहता था।
कोतवाली पुलिस को बृहस्पतिवार की सुबह सूचना मिली कि भांवत चौराहा से रेलवे स्टेशन जाने वाले मार्ग पर सड़क किनारे नाला में किसी व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाना गया। उसकी शिनाख्त जगन्नाथ उर्फ पप्पू (55) निवासी गोवर्धंन नगर के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार वह शराब पीने के आदी था। संभवत: नशे की हालत में नाला में गिरकर उनकी मौत हुई है। परिजनों की ओर से शव का पोस्टमार्टम कराए जाने को लेकर तहरीर दी।
गोलगप्पे की ठेल लगाता था जगन्नाथ
भांवत चौराहा के पास नाला में बृहस्पतिवार की सुबह गोवर्धन नगर निवासी वृद्ध का शव मिला। परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह भांवत चौराहा के पास ही गोलगप्पे की ठेल लगाता था। जगन्नाथ के दो पुत्र हैं जो कि दैनिक मजदूरी करते हैं। जगन्नाथ प्रतिदिन शराब पीता था। इंस्पेक्टर कोतवाली अनिल सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों ने बताया कि वह रोजाना शराब पीता था। इसी वजह से यह हादसा हुआ है। फौती के आधार पर पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।