फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या कर पहचान मिटाने की कोशिश, खंडहर में मिली अधजली लाश

Sat, 01 Dec 2018 07:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
murder
विज्ञापन
मथुरा में एक प्राइवेट कंपनी के रिकवरी एजेंट की हत्या करने के बाद शव को पेट्रोल डालकर जला दिया गया। अधजला शव आगरा-दिल्ली हाईवे पर पप्पू ढाबे के सामने खंडहरनुमा कोठरी में पड़ा मिला है। पास ही मोबाइल और बाइक खड़ी मिली। रिकवरी एजेंट आगरा के बीनापुरम का रहने वाला था और फिलहाल मथुरा में किराए पर रहता था।  
विज्ञापन


दिल्ली-आगरा हाईवे पर खंडहरनुमा कोठरी में शनिवार की सुबह को करीब नौ बजे यह अधजला शव मिला था। शव के पास ही उसकी मोटरसाइकिल भी खड़ी थी। युवक की जेब से मिले मोबाइल के आधार पर उसकी पहचान हुई। पोस्टमार्टम गृह पर पहुंचे आगरा के बीनापुरम, फाउंड्रीनगर थाना एत्माद्दौला निवासी विनोद चंद्र अग्रवाल ने शव की पहचान बेटे विशाल मंगल (37) के रूप में की। 

कोतवाली प्रभारी रामपाल सिंह भाटी ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवक की गला घोंटकर हत्या की गई है, फिर उसकी पहचान छुपाने को पेट्रोल डालकर जलाया गया है। आगरा निवासी यह युवक मथुरा में प्रोफेसर नगर में जसवंत सिंह के घर में किराए पर रह रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल किया गया फार्मेट

फिलहाल जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक पैसे के लेनदेन को लेकर कंपनी के मैनेजर से इसका झगड़ा भी हुआ था। शुक्रवार को मैनेजर इसके घर पर अलमारी से रिकवरी के रुपये लेकर भी गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। 

विशाल मंगल की हत्या के बाद उसके मोबाइल को फार्मेट भी किया गया है। यह पुलिस की जांच में खुलासा हुआ। मोबाइल को खोलकर देखा गया तो वह बिल्कुल साफ मिला। आखिर रिकवरी एजेंट के मोबाइल को फार्मेट क्यों किया गया, यह भी जांच का विषय है। अब देखना यह है कि पुलिस फार्मेट किए गए मोबाइल की पुरानी डिटेल किस तरह पता लगाती है। 

पत्नी से था विवाद, बेटा-बेटी के साथ रह रहा था

मथुरा। पुलिस की मानें तो रिकवरी एजेंट लगभग दो साल से मथुरा में रह रहा था। पत्नी से विवाद के चलते रिकवरी एजेंट के साथ बेटा और बेटी ही रहते थे। पुलिस हर पहलू पर जांच में जुटी है कि आखिर क्यों हत्या की गई। 

युवक की हत्या से पहले मैनेजर से लेनदेन को झगड़ा होना बताया जा रहा है। बावजूद इसकी जांच की जा रही है। हत्या का कारण फिलहाल लेनदेन प्रतीत हो रहा है। 
- श्रवण कुमार सिंह, एसपी सिटी 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें