फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू डीसीएम ने रिक्शे में मारी टक्कर, पांच की मौत, छह घायल

Wed, 26 Jun 2019 09:44 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
आगरा में हुआ भीषण हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंचकुइयां से तहसील रोड पर मंगलवार 11 बजे डीसीएम की टक्कर से ई-रिक्शा सवार पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि छह गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में दंपती और उनका बेटा शामिल है।
विज्ञापन


ये लोग सगाई समारोह से लौट रहे थे। डीसीएम चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह नशे में था। टक्कर के बाद ब्रेक नहीं लगा पाया। ई-रिक्शा 20 मीटर तक घिसटता चला गया। ई-रिक्शा चालक अन्नू (32) की भी मौत हो गई।

वह नया बांस लोहामंडी का निवासी था। ई-रिक्शा सवार अन्य लोग झील कोलारा, कुण्डौल, डौकी के हैं। इनमें देवी सिंह (40) के लोहामंडी निवासी साले विकास की सगाई मंटोला की युवती से थी। सभी लोग मंटोला गए थे। वहां से लौट रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ई-रिक्शा एमजी रोड से तहसील रोड पर जा रहा था। एमजी रोड की तरफ डीसीएम आ रहा था। एक गड्ढे से बचाने के लिए डीसीएम चालक विक्रम निवासी ताजगंज ने तेजी से स्टेयरिंग घुमाया और ई-रिक्शा वाली साइड में आ गया।

आमने सामने की टक्कर हुई। देवी सिंह, उनकी पत्नी ऊषा ( 35), बेटे पवन (पांच), रिश्ता तय कराने वाली महिला पुष्पा (45) निवासी राजामंडी और ई-रिक्शा चालक अन्नू की मौत हो गई। देवी सिंह के बेटे बाबू और छोटू समेत छह लोग एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती हैं। इनमें धीरज, भारती, नैना शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें