मैनपुरी। जिला सहकारी बैंक (डीसीबी) को हाईटेक करने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसी के चलते स्वतंत्रता दिवस पर डीसीबी परिसर में वीडियो कांफ्रेंसिंग रूम स्थापित किया गया। इसका शुभारंभ जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राठौर ने किया। उन्होंने बताया कि अब तक यह व्यवस्था केवल कलक्ट्रेट स्थित एनआईसी और जिलाधिकारी कक्ष में ही थी। ऐसे में एक समय में होने वाली ऑनलाइन बैठकों में मुश्किल होती थी।
विज्ञापन
अब जिला सहकारी बैंक परिसर में इसकी स्थापना से न केवल बैंक बल्कि पूरे प्रशासन को फायदा होगा। इस दौरान महाप्रबंधक डीसीबी धर्मेंद्र कुमार, उपाध्यक्ष कलक्टर सिंह राजपूत, संचालक रामप्रकाश सिंह चौहान, राहुल भारतीय, अन्नू च चौहान, शैलेंद्र भदौरिया, महेंद्र भदौरिया मौजूद रहे।