फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DBRAU Agra: कुलपति ने राजभवन को भेजी फर्जी अंकतालिका मामले की रिपोर्ट, आंतरिक जांच भी होगी

Tue, 15 Nov 2022 06:05 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

विश्वविद्यालय के सत्यापन सेल में जांच के लिए आईं अंकतालिकाओं में से 18 जाली पाई गईं। ये अंकतालिकाएं विश्वविद्यालय के विभिन्न संस्थागत कोर्स की हैं।
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के नाम से बनीं 18 जाली अंकतालिकाओं की रिपोर्ट कुलपति ने राजभवन और शासन को भेजी है। इनमें जाली अंकतालिकाओं की सत्यापन रिपोर्ट और अन्य जानकारियां हैं। आंतरिक जांच के लिए कमेटी भी बनाई जाएगी। 

विज्ञापन

 
विश्वविद्यालय के सत्यापन सेल में जांच के लिए आईं अंकतालिकाओं में से 18 जाली पाई गईं। ये अंकतालिकाएं विश्वविद्यालय के विभिन्न संस्थागत कोर्स की हैं। इन पर अधिकारियों के हस्ताक्षर और मुहर भी हैं। हस्ताक्षर और मुहर भी फर्जी होने की आशंका है। 

सत्यापन में अंकतालिकाओं में दर्ज किसी भी छात्र का विश्वविद्यालय और संस्थान में शैक्षणिक रिकॉर्ड नहीं मिला। ये अंकतालिकाएं बीए, बीएससी, बीकॉम, मैनेजमेंट समेत अन्य कोर्स की हैं। इन सभी की रिपोर्ट बनाकर राजभवन को भेजी है। इसमें जाली अंकतालिकाओं की फोटोकापी और सत्यापन रिपोर्ट भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आंतरिक जांच भी कराई जाएगी 

कुलपति प्रो. आशु रानी ने बताया कि विश्वविद्यालय के नाम से जाली मार्कशीट कहीं बन रही हैं। सत्यापन में इनके फर्जी पाए जाने के बाद इसकी रिपोर्ट राज्यपाल को भेजी है। कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि फर्जी मार्कशीट की आंतरिक जांच के लिए कमेटी भी बनाएंगे, इसके लिए परीक्षा नियंत्रक से बात भी की है।

मुख्यमंत्री से मुलाकात कर बताएंगे फर्जीवाड़ा का मामला 

उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का कहना है कि विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार समेत अन्य मामलों की जांच पहले से ही एसटीएफ कर रही है। अब फर्जी अंकतालिका के मामले की भी उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से करेंगे। एत्मादपुर विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह ने कहा है कि फर्जी अंकतालिका के रैकेट को पकड़ने के लिए भी एसटीएफ गठित करने की मांग मुख्यमंत्री से करेंगे।

छात्रों ने की सीबीआई जांच की मांग 

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के नाम की फर्जी मार्कशीट पकड़ में आने के बाद छात्रों ने कुलसचिव कार्यालय का घेराव कर हंगामा किया। नारेबाजी करते हुए धरना दिया। इस पर छात्रों की सुरक्षा गार्ड से नोंकझोंक भी हुई। ज्ञापन देकर मामले की जांच सीबीआई से करवाने की संस्तुति करने की मांग की। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें