फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस तारीख से होंगी स्थगित परीक्षाएं, विश्वविद्यालय ने जारी किया कार्यक्रम, यहां देखें

Sat, 28 Dec 2019 02:24 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय
विज्ञापन
आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की स्थगित सेमेस्टर परीक्षाएं तीन जनवरी 2020 से होंगी। विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। आवासीय परिसर स्थित संस्थानों के साथ संबद्ध कॉलेजों की भी परीक्षाएं होंगी।
विज्ञापन


बीएससी कृषि के तीसरे, पांचवें व सातवें सेमेस्टर की मुख्य परीक्षा, पुनर्परीक्षा व पूर्व छात्रों की परीक्षा के साथ बीएससी कृषि प्रथम सेमेस्टर की पुनर्परीक्षा तीन जनवरी 2020 से कराई जाएंगी। 21 जनवरी को परीक्षा संपन्न होगी। 

बीसीए के पहले, तीसरे व पांचवें सेमेस्टर की मुख्य व पुनर्परीक्षा तीन जनवरी से 14 जनवरी तक होगी। एमसीए के पहले, तीसरे व पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा तीन से 14 जनवरी तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमएससी (सीएस) की प्रथम व तृतीय सेमेस्टर की मुख्य व पुनर्परीक्षा (केवल आईईटी के कंप्यूटर साइंस विभाग के लिए) तीन से 14 जनवरी और संबद्ध कॉलेज की परीक्षा तीन से 11 जनवरी तक है। अन्य स्थगित परीक्षाओं के कार्यक्रम घोषित किए गए हैं। 

विश्वविद्यालय के पीआरओ डॉ. गिरजाशंकर शर्मा के अनुसार परीक्षार्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है, परीक्षार्थी इसे देख सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें