परीक्षा फॉर्म भरने के बाद ही प्रवेशपत्र जारी हो सकेंगे
छात्र-छात्राओं की ओर से परीक्षा फॉर्म भरे जाने और परीक्षा केंद्र निर्धारित होने के बाद ही प्रवेशपत्र जारी हो सकेंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने निर्धारित तारीख से ही परीक्षाएं शुरू कराई जाएं तो अव्यवस्था भी हो सकती है।
परीक्षा केंद्रों का सत्यापन नहीं कराया जाएगा
विश्वविद्यालय प्रशासन की मंशा इस बार परीक्षा केंद्रों के सत्यापन कराने की नहीं है। गत परीक्षा के दौरान किए गए सत्यापन को ही आधार माना जाएगा। परीक्षा नियंत्रक का कहना है कि नकल में पकड़े गए कॉलेजों व सीसीटीवी के माध्यम से निगरानी केंद्रों से न जुड़ने वाले कॉलेजों को केंद्र नहीं बनाया जाएगा। दूरी के संबंध में जिओ टैगिंग का इस्तेमाल किया जा रहा है।