संघ प्रमुख मोहन भागतव ने शनिवार को आगरा के दयालबाग शिक्षण संस्थान का दौरा किया। इस दौरान वह बेहद खुश नजर आए। खासतौर पर यहां रहने वाले अनुयायियों की जीवनशैली को देखकर।
मोहन भागवत के दौरे के मद्दनेजर पुलिस ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए थे। सुबह से ही पुलिस के जवान दयालबाग शिक्षण संस्थान परिसर के बाहर तैनात थी।
मोहन भागवत ने सबसे पहले दयालबाग शिक्षण संस्थान का भ्रमण किया। यहां उन्होंने हस्तनिर्मित सामानों की प्रदर्शनी देखी। जिसे देखकर उन्होंने खुशी का इजहार किया।