फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दयालबाग में सड़क धंसने पर स्थानीय लोगों ने किया विरोध, एडीए के खिलाफ हुई नारेबाजी

Wed, 14 Oct 2020 04:32 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

दयालबाग से जयराम बाग की ओर जाने वाली सड़क मंगलवार की रात नौ बजे धंस गई। गड्ढे में मोटरसाइकिल समा गई। यह घर के बाहर खड़ी थी। 2 महीने के अंदर यह पांचवां मौका है जब दयालबाग में सड़क पर गहरा गड्ढा हुआ हो। क्षेत्र के लोगों ने सड़क पर पत्थर रख के वाहन चालकों को वहां से निकलने पर रोक लगाई।
विज्ञापन
सड़क धंसने पर स्थानीय लोगों ने किया विरोध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के जयराम बाग दयालबाग रोड पर पानी और सीवर की लाइन की वजह से सड़क धंसने से हुए गड्ढे पर स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। आगरा विकास प्राधिकारण (एडीए) ने गहरे गड्ढे की बेरिकेटिंग नहीं की है। क्षेत्रीय लोगों ने एडीए के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तीन दिन का अल्टीमेटम दिया है।
विज्ञापन


बता दें कि दयालबाग से जयराम बाग की ओर जाने वाली सड़क मंगलवार की रात नौ बजे धंस गई, गड्ढे में मोटरसाइकिल समा गई। यह घर के बाहर खड़ी थी। 2 महीने के अंदर यह पांचवां मौका है जब दयालबाग में सड़क पर गहरा गड्ढा हुआ। क्षेत्र के लोगों ने सड़क पर पत्थर रख के वाहन चालकों को वहां से निकलने पर रोक लगाई।

गनीमत यह रही कि उस समय कोई वाहन नहीं निकल रहा था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे के तुरंत बाद क्षेत्रीय लोगों ने गड्ढे वाली जगह पर पत्थर रख दिए और रात में बल्लियां लगा दीं। इस क्षेत्र में 2 महीने के अंदर 5 बार सड़क पर गहरे-गहरे गड्ढे हुए हैं जिन्हें अब तक भरा नहीं जा सका है। 
विज्ञापन

 
Trending Videos
विज्ञापन

खोखली हो चुकी हैं सड़कें
घर के पास अचानक से सड़क धंसनी शुरू हो गई जो धीरे-धीरे फैलती चली गई। अचानक से सड़क में गड्ढे के कारण यहां खड़ी मोटरसाइकिल भी गिर गई। सीवर और पानी की लाइन के कारण हमारे क्षेत्र की ज्यादातर सड़कें खोखली हो चुकी हैं। - महावीर निषाद, दयालबाग

इससे पहले चार गड्ढे हो चुके हैं 
12 साल पहले यहां गहरी सीवर लाइन बिछाई गई थी। इसके बाद कई पाइपलाइन भी यहां डाली गई है। लगता है लीकेज के कारण यह सड़क धंसी है। इससे पहले भी 4 जगह गड्ढे हुए, वह भी सीवर लाइन के कारण हुए थे। - सौरभ चौधरी, दयालबाग

निरीक्षण कराएंगे
दयालबाग में जहां सड़क धंसी है, वहां चेक करना पड़ेगा कि हमारी लाइन निकली है या नहीं। निरीक्षण करा कर जानकारी दे पाएंगे - आरके गुप्ता, प्रोजेक्ट मैनेजर, जलनिगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें