फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दिव्यांग बच्चों के लिए आगरा में 4.29 करोड़ से बन रहा आधुनिक ‘बचपन डे-केयर सेंटर’, ये होंगी सुविधाएं

Wed, 04 Feb 2026 09:16 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

दिव्यांग बच्चों के लिए बनाया जा रहा ये तीन मंजिला भवन आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा, जिसमें एक ही छत के नीचे शिक्षा और थेरेपी मिलेगी।
विज्ञापन
निर्माणाधीन इमारत (सांकेतिक फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिव्यांगजनों के कल्याण और उज्ज्वल भविष्य के लिए विजय नगर में 4. 29 करोड़ की लागत से बचपन डे केयर सेंटर का निर्माण हो रहा है। इस सेंटर में विशेष बच्चों देखभाल और शिक्षण के लिए खास व्यवस्था की जाएंगी। इसमें एक ही छत के नीचे पढ़ाई, खेल-कूद से लेकर मेडिकल जैसी सुविधा होंगी।
विज्ञापन


प्रोजेक्ट दिव्यांग बच्चों की सहूलियत और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। सेंटर तीन मंजिला होगा। भूतल के साथ-साथ प्रथम और द्वितीय तल का निर्माण किया जा रहा है।

ये मिलेंगी सुविधाएं
इसमें विशेष बच्चों (दिव्यांग बच्चों) की पढ़ाई के लिए 8 कक्ष, शारीरिक और मानसिक विकास के लिए दो थेरेपी कक्ष, बच्चों के खेलकूद और मनोरंजन के लिए कक्ष, मेडिकल रूम और प्रशासनिक कार्य के लिए स्टाफ रूम बनाए जाएंगे।
विज्ञापन


बच्चों का होगा सर्वांगीण विकास
सेंटर से बच्चों को शिक्षा और हुनर को निखारने के लिए जरूरी माहौल दिया जाएगा। यहां समन्वयक कक्ष और स्टोर रूम जैसी व्यवस्थाएं भी की गई हैं, जिससे केंद्र का संचालन सुचारू रूप से हो सके।

जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी  ज्ञान देवी ने बताया कि बचपन डे-केयर सेंटर का निर्माण तेजी से चल रहा है। यह आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। इससे दिव्यांग बच्चों का सर्वांगीण विकास और उनके अभिभावकों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें