फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकल रोकने पर डीएवी इंटर कॉलेज में पथराव

Tue, 01 Mar 2016 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षाएं मजाक बनकर रह गई हैं। धिमश्री स्थित डीएवी कालेज में नकल न कराए जाने पर परीक्षार्थियों ने जमकर हंगामा काटा। कालेज पर पथराव किया और तोड़फोड़ का प्रयास किया। मामला बढ़ने पर पुलिस मौके पर पहुंची और परीक्षार्थियों को वहां से भगाया।
विज्ञापन

 26 फरवरी को यहां सचल दल ने अनियमितताएं मिलने पर केंद्र व्यवस्थापक बदल दिया था। सोमवार शाम की पाली में इंटरमीडिएट रसायन विज्ञान का पेपर था। इसमें 490 परीक्षार्थी शामिल हुए। बताया जाता है कि नए केंद्र व्यवस्थापक ने नकल नहीं होने दी। इससे परीक्षार्थियों का पेपर खराब हो गया। इससे भड़के छात्रों ने कालेज संचालकों से अपने रुपये वापस मांगे। ऐसा न होने पर बौखलाए परीक्षार्थियों ने स्कूल के बाहर निकल हंगामा शुरू कर दिया। नारेबाजी करने के साथ स्कूल पर पथराव कर दिया। इससे स्टाफ में हड़कंप मच गया। शिक्षकों ने कमरों में घुसकर जान बचाई। करीब आधा घंटे बाद सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने विद्यार्थियों को खदेड़ दिया।
मामले की जानकारी पर डीआईओएस दिनेश यादव भी सेंटर पर पहुंचे। उन्होंने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।
सचल दल को मिली अनियमितताएं
इस सेंटर पर परीक्षा के शुरूआती पेपर में डीआईओएस-दो डा. जितेंद्र यादव के नेतृत्व में सचल दल ने छापा मारा था। यहां अनियमितताएं मिली थी, जिसके चलते उन्होंने प्रतिकूल प्रविष्ट दर्ज की। केंद्र व्यवस्थापक  भी बदल दिया था।
विज्ञापन

छात्रा नकल करते धरी
हंसाराम इंटर कालेज कागारौल में इंटरमीडिएट की परीक्षा में छात्रा नकल करते हुए पकड़ में आई। छात्रा के पास हस्तलिखित पर्चियां और साल्व मॉडल पेपर के पेज बरामद हुए। अछनेरा के लाला जगनप्रसाद इंटर कालेज में अनियमितताएं मिलने पर डीआईओएस ने केंद्र व्यवस्थापक बदल दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें