फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बालक वर्ग में दौलतपुर और बालिका में समान को मिली सामूहिक चैंपियनशिप

Wed, 23 Oct 2024 07:05 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
बालक वर्ग में दौलतपुर और बालिका में समान को मिली सामूहिक चैंपियनशिप
विज्ञापन

- नेहरू स्टेडियम में चल रहे जनपदीय युवा क्रीड़ा समारोह का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। पंडित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में चल रहे जनपदीय युवा क्रीड़ा समारोह एवं एथलेटिक्स प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हो गया। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि जिला क्रीड़ाधिकारी साधना सिंह ने सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। बालक वर्ग में सनातन धर्म इंटर कॉलेज दौलतपुर और बालिका वर्ग में नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज समान को सामूहिक चैंपियनशिप प्रदान की गई।
जनपदीय युवक समारोह में अंतिम दिन कई महत्वपूर्ण खेल हुए। बालक और बालिकाओं ने अपनी प्रतिभा दिखाई। तीन दिन तक चले युवक समारोह के अंडर- 19 बालिका वर्ग की व्यक्तिगत चैंपियनशिप डोली बघेल महावीर इंटर कॉलेज जौहरी नगर के नाम रही। अंडर -17 बालिका वर्ग में सुनैना मां सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज कुसमरा और तनु नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज सामान मैनपुरी व्यक्तिगत चैंपियन घोषित की गईं। अंडर-17 बालक वर्ग में सौरभ पाल डॉ. राम मनोहर लोहिया इंटर कॉलेज अचलपुर व्यक्तिगत चैंपियन बने। बालिका वर्ग में सामूहिक चैंपियनशिप नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज समान मैनपुरी को दिया गया। बालक वर्ग में सनातन धर्म इंटर कॉलेज दौलतपुर को सामूहिक चैंपियनशिप प्रदान की गई।
विज्ञापन

समापन अवसर पर मुख्य अतिथि साधना सिंह जिला क्रीड़ा अधिकारी मैनपुरी, बालिका वर्ग की संयोजिका सुमन यादव और बालक वर्ग के संयोजक अनिल कुमार ने छात्र-छात्राओं को प्रतीक चिह्न, पदक एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्हें मंडल और प्रदेश स्तर पर सफल होने की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

इस अवसर पर उप क्रीड़ाधिकारी सुनील कुमार, प्रधानाचार्य हिमांशु यादव, प्रभा कुमारी, नीरज दुबे, प्रशांत चतुर्वेदी, जिला क्रीड़ा सचिव स्वतंत्र कुमार सिंह, कन्हैया लाल, विनोद कुमार, प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें