फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सामान में तोड़फोड़ करने के बाद दुकान में डाला ताला

Wed, 23 Oct 2024 07:04 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सामान में तोड़फोड़ करने के बाद दुकान में डाला ताला
विज्ञापन

-जीटी रोड पर हुई वारदात, पीड़ित ने दर्ज कराई रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी

बेवर। जीटी रोड स्थित एक दुकान में आकर आरोपियों ने सामान में तोड़फोड़ कर दी। दुकान में ताला डाल दिया। विरोध करने पर मालिक को गाली गलौज कर धमकी दी गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के मोहल्ला ब्रह्मनान निवासी रिजवान आलम कस्बा बेवर में उनकी एक दुकान है। जिसमें मोहम्मद नसीम उर्फ गब्बर किराएदार है। उस दुकान पर आशिक अली कब्जा करने की फिराक में है। 22 अक्तूबर की दुकान आशिक अली अपने साथी के साथ दुकान पर आया और उनके ताले तोड़कर अपने ताले लगाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी होने के बाद वह व किराएदार नसीम मौके पर पहुंचे तो देखा कि आरोपियों ने दुकान में रखे हुए लाखों रुपये के सामान में तोड़फोड़ की थी। विरोध करने पर आरोपी गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर वहां से चले गए। आरोपियों के जाने के बाद उन्होंने दुकान में फिर से अपने ताले डाल दिए हैं। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि आरोपी उनकी दुकान पर फिर से कब्जा कर सकता है। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी व साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें