फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दाऊजी मिष्ठान संचालकों ने कर चोरी स्वीकारी, जमा किए 16 लाख

Sat, 21 Feb 2026 02:48 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

दाऊजी मिष्ठान भंडार के परिसरों में बृहस्पतिवार को पहुंची स्टेट जीएसटी की टीमों ने जांच पूरी कर ली। शुक्रवार को उन्होंने परिसर खाली कर दिए।
विज्ञापन
मिठाई कारोबारी पर जीएसटी का छापा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टर्नओवर में लाभ कम दिखाते हुए मोटी टैक्स चोरी की शिकायत पर दाऊजी मिष्ठान भंडार के परिसरों में बृहस्पतिवार को पहुंची स्टेट जीएसटी की टीमों ने जांच पूरी कर ली। शुक्रवार को उन्होंने परिसर खाली कर दिए। इस दौरान फर्म संचालकों ने कर चोरी स्वीकार करते हुए 16 लाख रुपये मौके पर जमा किए।
विज्ञापन


विभागीय अधिकारियों का कहना है कि फर्म के दस्तावेज की जांच के आधार पर कर चोरी का निर्धारण किया जाएगा और उसके अनुसार रुपये जमा कराए जाएंगे। बता दें, मिठाई व रेस्टोरेंट व्यापार के लिए पंजीकृत फर्म सुपर फूड्स नुनिहाई और दाऊजी मिष्ठान भंडार प्राइवेट लिमिटेड, कमला नगर के रिटर्नों की जांच में विभाग के अधिकारियों को कर चोरी का संदेह हुआ।

इस पर खरीदे गए कच्चे माल, उनसे निर्मित माल एवं उसकी इलेक्ट्रॉनिक कॉमर्स ऑपरेटर जोमेटो, स्वीगी आदि पर की जा रही बिक्री एवं फर्म की रेकी और सैंपल पर्चेज की और जांच की गई। पता चला कि फर्म कर कम जमा करा रही है। इस विश्लेषण के आधार पर दाऊजी मिष्ठान भण्डार के कमला नगर स्थित मुख्य व्यापार स्थल सहित फिरोजाबाद व आगरा के नुनिहाई, कमला नगर, भगवान टॉकीज, फतेहाबाद रोड स्थित शाखाओं पर टीमें जांच के लिए भेजी गईं।
विज्ञापन


एक साथ शुरू हुई कार्रवाई के दौरान निर्माण एवं व्यापार में भारी अनियमितता प्रकाश में आई। पता चला कि कारोबारी रेस्टोरेंट सर्विस देते हुए भी आईटीसी का लाभ ले रहा था। इसके साथ ही निर्माण एवं स्टॉक में भी बड़ा अंतर पाया गया। कच्चे माल की खरीद एवं प्रयोग के अनुपात में निर्माण एवं बिक्री घोषित नहीं की जा रही थी। एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-1 पंकज गांधी ने बताया कि जांच में मिली अनियमितता को स्वीकार करते हुए कारोबारी ने 16 लाख रुपये मौके पर जमा कराए हैं। जांच के दौरान उपायुक्त राज्य कर जितेंद्र सिंह, सुभाष चंद्रा, राहुल द्विवेदी, सहायक आयुक्त कमलेश कुमार, विनीता श्रीवास्तव, दिपांकर, कुलदीप व अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें