फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आगरा-मथुरा की बेटियों ने खेला चयन का मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। मऊ में 4 से 9 अक्तूबर तक होने वाली प्रदेश स्तरीय जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता के लिए बृहस्पतिवार को एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंडलीय चयन ट्रायल हुआ। इसमें आगरा और मथुरा की कुल 34 बालिकाओं ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा दिखाई। मंडल के फिरोजाबाद और मैनपुरी से कोई खिलाड़ी ट्रायल देने नहीं पहुंची।
विज्ञापन

चयन प्रक्रिया में जिला हॉकी संघ के सचिव संजय गौतम के साथ प्रशांत शुक्ला, मोहम्मद शाहिद, आशा और मधु चयनकर्ता के रूप में मौजूद रहे। जिला हॉकी संघ के सचिव संजय गौतम ने कहा कि आगरा और मथुरा की खिलाड़ियों ने ट्रायल में उत्साह के साथ हिस्सा लिया। प्रदर्शन के आधार पर बेहतर खिलाड़ियों का चयन कर मंडल की टीम तैयार की जाएगी, जो मऊ में प्रदेश स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाएगी। उन्होंने बताया कि फिरोजाबाद और मैनपुरी से कोई खिलाड़ी नहीं आई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें