फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपती में विवाद: मीडिएशन सेंटर में हुई सुनवाई, बेटी बोली- पापा हम तो दादी के पास ही जाएंगे

Wed, 25 Sep 2024 05:41 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

मैनपुरी में दंपती के बीच विवाद मामले की सुनवाई मीडिएशन सेंटर में हुई। यहां बेटी ने कहा कि पापा हम तो दादी के पास ही जाएंगे। 
विज्ञापन
girl (demo) - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में दीवानी स्थित मीडिएशन सेंटर में दंपती के विवाद की सुनवाई के दौरान तीन साल की बेटी की एक बात ने दंपती के बीच समझौता करा दिया। बेटी अचानक बोली, पापा हम तो दादी के पास ही जाएंगे। इसके बाद दंपती एक साथ रहने को राजी हो गए।

विज्ञापन


मामला बिछवां थाना क्षेत्र के गांव गणेशपुर का है। गांव की रहने वाली शर्मीला की शादी विकास निवासी इशारा पूर्वी थाना सकीट जिला एटा के साथ आठ दिसंबर 2021 को हुई थी। शादी के शर्मीला का दहेज की मांग को लेकर उत्पीड़न शुरू कर दिया गया। जब उसने बेटी तनवी को जन्म दिया तो उसका उत्पीड़न और बढ़ गया। 

दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल के लोगों ने उसको बेटी सहित 28 जून 2023 को घर से निकाल दिया। शर्मीला ने पुलिस से शिकायत की। सुनवाई नहीं होने पर न्यायालय में मुकदमा दायर किया। मुकदमे की सुनवाई न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम जसीम खान के न्यायालय में हुई। विकास ने न्यायालय में हाजिर होकर अपनी जमानत करा ली। 
विज्ञापन


न्यायिक मजिस्ट्रेट ने उसको जमानत देकर समझौते के लिए मामले को मीडिएशन सेंटर में भेज दिया। मीडिएटर दिनेश यादव ने विवाद की सुनवाई की। शर्मीला अपनी बेटी के साथ पहुंची। पिता को सामने देख बेटी ने दादी के पास ही जाने की बात कही। दंपती ने अपने गिले शिकवे दूर करके एक साथ रहने की बात लिखकर दी। इसके बाद दंपती को समझौते की शर्तों का पालन करने की हिदायत देकर घर भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें