फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: सबमर्सिबल पर नहाते समय करंट लगने से युवक की मौत, घरवालों ने देखा तो मची चीख पुकार

Wed, 25 Sep 2024 05:17 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

सुहागनगरी में सबमर्सिबल पर नहाते समय करंट लगने से युवक की मौत हो गई। घरवालों ने देखा तो चीख पुकार मच गई। 
विज्ञापन
करंट लगने से युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में बुधवार को समर्सिबल पर नहाते समय युवक को करंट लग गया। घरवालों ने देखा तो चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर गांव के लोग भी जमा हो गए। ग्रामीण परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली है।

विज्ञापन


घटना जसराना थाना क्षेत्र के नगला खुन्नी झपारा गांव की है। गांव निवासी आरिफ (27) मंगलवार देर शाम गांव के बाहर लगी टीटीएसपी पर नहा रहा था। नहाते समय टीटीएसपी को भरने के लिए लगी समर्सिबल को चालू कर दिया। जैसे ही आरिफ ने नहाना शुरू किया, उसे करंट लग गया। 

करंट लगने पर वह दूर जाकर गिरा तो वहां मौजूद लोगों में चीख पुकार मच गई। लोगों ने आनन-फानन में सबमर्सिबल को बंद करने के साथ ही उसे पानी से दूर किया। सूचना मिली तो परिजन भी पहुंच गए और उसे उपचार के लिए लेकर गए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


परिजन ने बताया कि आरिफ अपनी पत्नी एवं तीन बच्चों के भरण पोषण के लिए मजदूरी करता था। मजदूरी कर शाम को लौटने पर वह टीटीएसपी पर नहा रहा था। इसी दौरान हादसा हो गया। थाना प्रभारी अंजीश कुमार सिंह ने कहा युवक की करंट लगने से मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें