फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: संपत्ति विवाद में बेटी से छेड़खानी और पिटाई

Sun, 05 Jul 2026 02:34 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। सदर थाना क्षेत्र में संपत्ति विवाद के बीच विधवा महिला ने देवर, जेठ समेत चार लोगों पर बेटी से छेड़छाड़, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

शहजादी मंडी निवासी महिला ने बताया कि पति और ससुर की संपत्ति में हिस्सा मांगने पर देवर और जेठ उन्हें प्रताड़ित कर रहे थे। तहसीलदार को शिकायत और विधिक नोटिस भेजने के अगले दिन आरोप है कि देवर ने बेटी के साथ अशोभनीय हरकत की और वीडियो बनाने लगा। विरोध करने पर देवर और जेठ ने मां-बेटी पर डंडे और ईंट से हमला किया। अस्पताल जाते समय ऑटो चालक पर भी डंडे से हमला किया। पुलिस ने ऑटो चालक की शिकायत पर आरोपी का शांतिभंग में चालान किया मगर उनकी शिकायत पर सुनवाई नहीं की। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें