फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सास का कूल्हा और हाथ तोड़ा, फिर भी न रुकी बेरहम बहू; बर्बरता देख इलाज करने वाले डॉक्टर भी चौंके

Fri, 17 Apr 2026 09:07 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के शाहगंज क्षेत्र में बहू पर सास की बेरहमी से पिटाई करने का आरोप लगा है, जिससे उनका कूल्हा टूट गया और 28 टांके लगाने पड़े। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
फाइल फोटो, सांकेतिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के शाहगंज थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक बहू ने अपनी सास के साथ न केवल विवाद किया, बल्कि उसे तब तक पीटा जब तक कि उसकी कूल्हे और हाथ की हड्डियां नहीं टूट गईं। घायल सास को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी बहू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Trending Videos

जानकारी के अनुसार, शाहगंज के बाग नानक चंद निवासी अजित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी मां सावित्री देवी का उसकी भाभी शालू, जो कि अजय की पत्नी है, के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि शालू ने आपे से बाहर होकर सावित्री देवी पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस बेरहम पिटाई में सावित्री देवी का कूल्हा टूट गया, जिसके कारण उन्हें तत्काल सर्जरी से गुजरना पड़ा। सर्जरी के बाद उनके 28 टांके लगे हैं। इतना ही नहीं, उनके हाथ में भी गंभीर चोटें आई हैं, जिसके चलते हाथ पर प्लास्टर चढ़ाया गया है।
 

पीड़िता के बेटे अजित का कहना है कि उसकी भाभी का व्यवहार हमेशा से ही आक्रामक रहा है, लेकिन इस बार उसने हद पार कर दी। परिवार का आरोप है कि शालू अक्सर अपनी सास को परेशान करती थी और आज उसी का परिणाम यह हुआ कि उनकी मां की हड्डियां टूट गईं।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित सावित्री देवी के बयान दर्ज किए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बहू शालू के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर और जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने इलाके में महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं और लोगों में रोष व्याप्त है। पुलिस ने जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें