आगरा के एत्माद्दौला थाना क्षेत्र के कटरा वजीर खां में बेटी खुशी को जहर देकर मारने के बाद पिता चंद्रप्रकाश के आत्महत्या करने की घटना से परिवार में कोहराम मचा है। हर कोई एक ही बात बोल रहा है कि यह कदम उठाने से पहले परिवार से बात क्यों नहीं की। जिस लाडली बेटी के लिए पिता दिन-रात एक किए थे, उसे कैसे मार दिया?
नगला पदी निवासी सुनील ने बताया कि बहन रेखा की शादी चंद्रप्रकाश से 30 साल पहले हुई थी। 16 साल बाद बहन के बेटी हुई थी। वह ठीक से चल नहीं पाती थी। बहन और बहनोई ने उसे कभी गोदी से उतरने नहीं दिया। दो साल बाद पता चला कि उसके मस्तिष्क का विकास भी उम्र के अनुसार नहीं हुआ है।
ये भी पढ़ें - ये पैसा मजबूर कर देता है: आगरा में एक पिता ने बेटी की ले ली जान, फिर फंदे पर लटका; ऐसा सच आपको रुला देगा