पाठ्यक्रम सीटें फीस
बीएससी वोकेशनल (कंप्यूटर अप्लीकेशन) 60 10,335
बीएससी वोकेशनल (इंस्ट्रूमेंटेशन) 60 10,335
बीएससी वोकेशनल (ऑप्टिकल इंस्ट्रूमेंटेशन) 60 10,335
बीकॉम वोकेशनल (एडवरटाइजिंग, सेल्फ प्रमोशन एंड सेल्स मैनेजमेंट) 60 10,335
बीवॉक (मार्केटिंग मैनेजमेंट एंड इन्फार्मेशन टेक्नोलॉजी) 60 16,335
एमएससी (इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रूमेंटेशन) 20 20,335
वर्ष 1994 में स्थापित हुआ संस्थान
दाऊदयाल व्यावसायिक शिक्षा संस्थान की स्थापना वर्ष 1994 में हुई थी। वर्तमान में संस्थान में करीब 450 छात्र-छात्राओं का पंजीकरण है। संस्थान में छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार वाद-विवाद, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं के साथ प्रशिक्षण कार्यशालाएं कराई जाती हैं। संस्थान के अधिकतर छात्र-छात्राएं मार्केटिंग मैनेजमेंट व आईटी के क्षेत्र में अपना भविष्य बनाते हैं।
प्रवेश के लिए इन नंबरों पर कर सकते हैं जानकारी
दाऊदयाल संस्थान में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के संबंध में जानकारी प्राप्त करने के लिए छात्र-छात्राएं डॉ. केके पचौरी (मोबाइल नंबर- 9410665524) और डॉ. प्रवेश कुमार से (मोबाइल नंबर- 6396455304) पर संपर्क कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें:
मिशन एडमिशन: आपदा प्रबंधन में डिप्लोमा व डिग्री प्राप्त कर सकते हैं, छात्र-छात्राएं पा सकते हैं रोजगार