फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सिर्फ आश्वासन की घुट्टी पीकर लाैट रहे हैं किसान...नहीं मिल रही डीएपी, पिछड़ रही आलू और सरसों की बुवाई

Sat, 18 Oct 2025 09:55 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आलू और सरसों की बुवाई का समय आ गया है, लेकिन किसानों को खाद नहीं मिल पा रही है। किसान इसे लेकर परेशान हैं। 
विज्ञापन
डीएपी को उतारते कर्मचारी। स्रोत विभाग - फोटो : डीएपी को उतारते कर्मचारी। स्रोत विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के बिचपुरी ब्लॉक क्षेत्र के कस्बा मिढ़ाकुर में स्थित बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति लि. पर डीएपी खाद नहीं है। किसान हर रोज आकर बिना खाद लिए आश्वासन की घुट्टी पीकर लौट रहे हैं। शुक्रवार को समिति पर कई किसान खाद लेने पहुंचे और मायूस होकर लौट गए। किसानों का कहना है कि डीएपी नहीं मिलने से आलू व सरसों की बुवाई पिछड़ रही है।
विज्ञापन



अंगूठी गांव के प्रधान हाकिम सिंह सोलंकी ने बताया है कि इन दिनों आलू, सरसों और गेहूं की बुवाई का सीजन चल रहा है। किसानों को बुवाई के लिए डीएपी खाद की जरूरत है। लेकिन समिति पर खाद नहीं मिल रही है। किसानों को महंगे दामों पर निजी दुकानों से खाद खरीदनी पड़ रही है या बुवाई टालनी पड़ रही है। खाद की अनुपलब्धता से खेतों को समय पर तैयार करना मुश्किल हो गया है और फसल की पैदावार प्रभावित होने का खतरा है।

अंगूठी के किसान हरिभान सिंह और नानपुर के जगवीर सिंह ने कहा है कि आलू और सरसों की बुवाई के लिए डीएपी की आवश्यकता है। लेकिन खाद नहीं मिलने के कारण बुवाई को टाल दिया है। मिढ़ाकुर समिति के सचिव अशोक कुमार ने बताया कि दीपावली के बाद डीएपी आने की संभावना है। समिति पर एनपीके और यूरिया पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें