फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: किसानों को इफको सेंटर से उपलब्ध कराई डीएपी खाद

विज्ञापन
अछनेरा
विज्ञापन
अछनेरा। कुकथला और अभेदोपुरा सहकारी समितियों के सचिवों के निलंबन के बाद खाद वितरण व्यवस्था लड़खड़ा गई थी। ऐसे में किसानों की परेशानी को देखते हुए किसान नेता मोहन सिंह चाहर और चौधरी दिलीप सिंह की पहल पर मंगलवार को अछनेरा स्थित इफको सेंटर से किसानों को डीएपी खाद उपलब्ध कराई गई।
विज्ञापन

इफको सेंटर प्रभारी राजकुमार राणा ने बताया कि सोमवार और मंगलवार को मिलाकर करीब 800 पैकेट डीएपी खाद का वितरण किया गया। किसान नेताओं ने मांग की है कि सभी सहकारी समितियों पर पर्याप्त मात्रा में डीएपी उपलब्ध कराई जाए। खाली पदों पर जल्द सचिवों की नियुक्ति हो, ताकि किसानों को खाद के लिए भटकना न पड़े। इस दौरान महावीर प्रधान और चौधरी हरि सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें