फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: एयरपोर्ट पर कारतूस के साथ पकड़ा डेनमार्क का पर्यटक, कोर्ट ने आरोपी को भेजा जेल

Tue, 16 Dec 2025 11:33 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

सुरक्षा एजेंसियों की पूछताछ में क्रिस्टेनसन ने खुद के शिकारी हाेने और हथियार का लाइसेंस होने की जानकारी दी थी। कारतूस के गलती से बैग में रखे होने के बारे में बताया था। 
विज्ञापन
जेल भेजे गए डेनमार्क के पर्यटक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के खेरिया एयरपोर्ट के सिविल टर्मिनल में डेनमार्क के पर्यटक क्रिस्टेनसन जेस्पर को रविवार को जांच के दौरान बैग में एसएलआर के कारतूस के साथ हिरासत में लिया गया था। पूछताछ के बाद मंगलवार को पुलिस ने आयुध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उसे 14 दिनों की हिरासत मे जेल भेज दिया। उसके पुत्र को पुलिस ने प्राथमिकी में नामजद नहीं किया है।
विज्ञापन


बंगलूरु में इंटर्नशिप कर रहे बेटे जैकब के साथ डेनमार्क के पर्यटक क्रिस्टेनसन जेस्पर 10 दिसंबर को दिल्ली एयरपोर्ट से घूमने के लिए जयपुर गए थे। वहां से कार में आगरा ताजमहल घूमने आए थे। खेरिया एयरपोर्ट पर तलाशी के दौरान उनके बैग में एसएलआर के तीन जिंदा कारतूस मिले थे।सीआईएसएफ ने पिता-पुत्र को हिरासत में लेकर थाना शाहगंज पुलिस के सुपुर्द किया था। सुरक्षा एजेंसियों की पूछताछ में क्रिस्टेनसन ने खुद के शिकारी हाेने और हथियार का लाइसेंस होने की जानकारी दी थी। कारतूस के गलती से बैग में रखे होने के बारे में बताया था। 

पुलिस ने पूछताछ के बाद बेटे जैकब को छोड़ दिया। डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि नियमानुसार प्राथमिकी दर्ज कर पर्यटक को मंगलवार को मेडिकल करवा कोर्ट में प्रस्तुत किया गया था। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें