दिल्ली में एक बार फिर स्वाइन फ्लू की दस्तक से ताजनगरी भी एलर्ट हो गई। हजारों की संख्या में देशी-विदेशी पर्यटकों के यहां आने से खतरे की संभावना अधिक है। ऐसे में सीएमओ ने डा. एसपी सिंह के नेतृत्व में रैपिड रिस्पांस टीम बनाई है। संदिग्ध मरीज के नैजल और थ्रॉट स्वॉब का सैंपल लेकर नेशनल सेंटर आफ डिजीज कंट्रोल (एनसीडीसी) भेजे जाएंगे। इलाज एसएन मेडिकल कालेज और जिला अस्पताल में होगा। सीएमओ डा. बीएस यादव ने बताया कि मास्क और टैमीफ्लू दवा का स्टाक कर लिया है। निजी लैब संचालकों को भी संदिग्ध मरीज की जांच करने की सूचना देने को कहा गया है। विशेषज्ञ डा. प्रियंका चौधरी बताती हैं कि कम तापमान में इनफ्लुएंजा ए एच1एन1 का वायरस ज्यादा प्रभावी रहता है।
आगरा में 62 को हुआ था फ्लू
- स्वाइन फ्लू आगरा में भी कोहराम मचा चुका है। यहां 229 संदिग्ध मरीजाें के सैंपल लिए गए थे। इसमें से आगरा के 62 मरीजों समेत 81 में फ्लू की पुष्टि हुई थी। तीन संदिग्ध मरीजाें की मौत भी हुई।
कैटगिरी लक्षण इलाज
‘ए’ हल्का बुखार, उल्टी, जुकाम दवा लेकर आराम
बी1 तेज बुखार, गला खराब डाक्टर को दिखाएं
बी2 गला खराब, तेज बुखार( गर्भवती, असाध्य रोगी) हास्पिटल में भर्ती की जरूरत
‘सी’ तेज बुखार, खांसी, जुकाम, छाती दर्द, सांस फूलना हास्पिटल में एडमिट कर दवा कराते हैं।
यह दिखते हैं लक्षण:
- बुखार-सर्दी, जुकाम, खांसी
- आंख में लालिमा, बदन दर्द
यह बरतें सावधानी:
- खांसते वक्त रुमाल रखें
- भीड़भाड़ वाले स्थानों से बचें
- डाक्टर के परामर्श पर दवा लें