फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों को न्योता दे रहे जमीन पर खुले पड़े बिजली के तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोरोंजी। हरि की पौड़ी पर बने घाटों को प्रकाश से जगमग करने के लिए स्टील के खंभे लगवाए गए है। जमीन में विद्युत सप्लाई के लिए तार बिछाए गए। खंभों पर लगी लाइटों के जरिए घाट रात में रोशन हुए। इनमें से कुछ पोल जर्जर होने की वजह से टूट गए। अब इन खंभों के स्थान पर बिछे बिजली के तार खुले पड़े हैं। इनसे लोगों को करंट लगने का डर सता रहा है। वहीं खंभों को लगाने के लिए जमीन में फिट किए गए खांचों से ठोकर लगने से लोगों को चोट लग सकती है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस समस्या के निस्तारण की मांग की है।
विज्ञापन

आठ वर्ष पूर्व तीर्थ नगरी में हरि की पौड़ी को रात में जगमग करने के लिए स्टील के खंभों पर सीएफएल लगाई गईं। इन खंभों में बिजली सप्लाई के लिए जमीन पर तार बिछाए गए। साल बीतने पर कुछ पोल जर्जर होकर टूट गए। इन्हें हटा दिया गया। लेकिन इनमें बिजली सप्लाई के लिए बिछाए गए बिजली के तारों पर टेपिंग आदि नहीं की गई। इससे ये खुले बिजली के तार हादसों का सबब बन रहे हैं। सूर्यग्रहण के बाद स्नान को आया एक 10 वर्षीय श्रद्धालु इन तारों में प्रवाहित हो रहे करंट की चपेट में आ गया था। इससे पूर्व भी कई श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों को करंट लग चुका है। वहीं आए दिन लोगों को इन खंभों के लिए बनाए गए खांचों से अनजाने में ठोकर लग जाती है। सोमेश्वर मंदिर के सेवायत लालो गोस्वामी ने बताया कि कई बार पालिका प्रशासन से इस सम्बंध में शिकायत कर चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती। राजू मिश्रा, लोकेंद्र शर्मा, अतुल पाराशर, प्रशांत तिवारी, शिव वैंदेल, राजेश पाटकर आदि ने पालिका प्रशासन से मांग की है कि इन तारों की टेपिंग कराई जाए और जल्द ही यहां प्रकाश के लिए पोल लगवाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें