फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूषित हो रहा पावन जल, श्रद्धालुओं की आस्था से छल

विज्ञापन
विज्ञापन
सोरोंजी। हरि की पौड़ी का जल प्रदूषित हो गया है। काफी हिस्से में जल के ऊपर काई की परत जम गई है। जलस्तर भी कम है। तीर्थनगरी में आने वाले श्रद्धालु गंगा की ऐसी स्थिति देख आहत हैं। स्थानीय निवासियों में सफाई न होने से रोष है। उनका कहना है कि प्रशासन तीर्थ नगरी आने वाले श्रद्धालुओं की भावनाओं से छल कर रहा है।
विज्ञापन

भगवान वराह की पावन भूमि में आने वाले तीर्थयात्री हरि की पौड़ी में स्नान, आचमन आदि करते हैं। स्थानीय लोग भी नित्य प्रति मां गंगा का आशीर्वाद लेते हैं। लेकिन हर की पौड़ी का प्रदूषित जल श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत कर रहा है। प्रांतीय मेला (मार्गशीष मेला) लगने में भी सिर्फ एक माह शेष है लेकिन अभी ्प्रशासन इसकी सफाई के लिए गंभीर नहीं है। मेला के अंतर्गत 3 दिसंबर को एकादशी स्नान, 4 को द्वादशी स्नान, 5 को नागा साधुओं का शाही स्नान, 7 को मार्गशीष पूर्णिमा स्नान है। मेला में तकरीबन 10 लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। ऐसे में हरि की पौड़ी की यह स्थिति देख पुरोहितों और स्थानीय लोगों में नाराजगी है। उनका कहना है कि इससे तीर्थनगरी की छवि खराब होगी। नियत समय पर कार्य नहीं होगा तो प्रशासन को स्थानीय लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें